रायडीह: खेत में धान काटने जा रही युवती को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | Oct 23, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र सुरसुरिया गांव के सिपारा में शुक्रवार सुबह खेत में धान काटने जा रही 19 वर्षीय युवती को रास्ते में काले रंग के सांप ने डस लिया। मिली जानकारी के अनुसार, युवती मनीषा कुमारी (19 वर्ष), पिता स्वर्गीय झल्लू साहू, शुक्रवार सुबह आठ बजे अपने खेत में धान काटने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक काले रंग का सांप आ गया