#भरतपुर। राजस्थान के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) बिपिन कुमार पाण्डेय दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के तहत भरतपुर पहुंचे। आगमन पर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वर्ष 2025 के इस वार्षिक निरीक्षण के पहले दिन अतिरिक्त महानिदेशक ने कार्यालय वृताधिकारी वृत शहर का औपचारिक निरीक्षण किया और शहर के थानाधिकारियों की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद उन्होंने उद्योगनगर पुलिस थाने का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां मौजूद सीएलजी (नागरिक सुरक्षा समूह) सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा की।