#25_साल_बाद_मां_का_बच्चों_से_मिलन..
भरतपुर। अपना घर आश्रम में 25 साल पहले बिछड़ी मां से बेटा- बेटी मिले तो लिपटकर रो पड़े। बेटा, अपनी मां को पहचान ही नहीं पाया तो बड़ी बहन ने उसे बताया, जिसके बाद बेटे ने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के आकमपुर की रहने वाली सुखदेई (50) बीमारी के कारण साल 2001 में घर से निकल गई थी।