#भरतपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (EAFM) भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद बयाना क्षेत्र में खुशी की लहर है। वर्तमान में बयाना में ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत गजेंद्र सिंह गुर्जर ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। गजेंद्र सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर संपूर्ण राजस्थान में 55वीं रैंक हासिल की है, वहीं अपनी MBC श्रेणी में उन्होंने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी है और युवाओं के लिए इसे एक बड़ी प्रेरणा बताया है।