लोहंडीगुडा: आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप ने किया पाठ्यपुस्तकों का दान
शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करने की पहल करते हुए लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बसंत कश्यप ने मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठियागुड़ा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तकों का दान किया।