भुसावर: भुसावर के गांव बोराज में रात को सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर गिरी पाटोर, दोनों की हुई मौत
शनिवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार भुसावर के गांव बोराज में पाटोर में रात को सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर पाटोर गिर गई। जिससे बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। मृतक टुंडा राम मीणा और उनकी पत्नी जग्गो देवी मीणा निवासी बोराज की मौत हो गई।परिजन दोनों को लेकर भुसावर के अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने बताया घटना रात हुई।