भुसावर: भुसावर थाने में एडिशनल एसपी जय नारायण मीणा के सेवानिवृत्ति पर आयोजित किया गया विदाई समारोह
गुरुवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार एडिशनल एसपी वैर जयनारायण मीणा की सेवानिवृत्ति पर गुरुवार को भुसावर थाने में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जहां एडिशनल एसपी जय नारायण मीणा का माला व साफा पहनकर सम्मान किया। एडिशनल एसपी ने भी थाना अधिकारियों को सुझाव दिया कि हमेशा गरीबों की मदद करें। पीड़ित को पुलिस की तरफ से पूरा न्याय मिलना चाहिए।