भुसावर: हलैना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महल की जर्जर दीवार गिरी, हादसा रात्रि के समय हुआ
कस्वा हलेना में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महल की जर्जर दीवार गिर गई। गनीमत रही रात्रि के समय हादसा हुआ। बीती रात गिरी दीवार की धमक से पास ही विद्यालय भवन की दीवार में भी दरार आ गई है। रियासत कालीन समय के जर्जर महल में चल रहे इस सरकारी विद्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से विद्यार्थियों को खुले में पेड़ो के नीचे बिठाकर क्लास लगाई गई। जानकारी सुबह 7 बजे हुई