भुसावर: वैर पुलिस ने अवैध खनन माफिया को संरक्षण देने वाले गिरोह द्वारा हवाई फायरिंग के आरोपियों का निकाला जुलूस
बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस थाना वैर द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों का जुलूस निकाला। गांव सीता के पहाड़ में अवैध खनन कर लाते समय ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर अवैध खनन माफियाओं ने एक कट्टानुमा हथियार से ग्रामीणों को डराने का प्रयास किया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक से की। जिस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 4 जनों को गिरफ्तार किया।