भुसावर: भुसावर के गांव पथैना में पहुंची सैनिक स्वाभिमान संकल्प यात्रा, पूर्व सैनिकों को जागरूक करने का बताया गया उद्देश्य
सोमवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार सैनिक स्वाभिमान संकल्प यात्रा वीर भूमि गांव पथैना में पहुंची । गांव में पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक स्वाभिमान संकल्प यात्रा के कमांडर कैप्टन किशन लाल चौधरी का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। यात्रा टीम के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। सभी ने अपने हक और अधिकारों के बारे में जानकारी दी और संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताया।