भुसावर: जन प्रतिनिधि द्वारा लगाए आरोप को विद्यालय परिवार ने बताया साजिश, मामला पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय छौकरबाडा का है
शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भुसावर के गांव छौंकरवाडा में संचालित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की एक जनप्रतिनिधी ने लेटर पैड पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को शिकायत की। जिसकी विद्यालय परिवार ने विद्यालय के प्रति साजिश बताया। प्रधानाचार्य ए.बी.सक्सैना ने बताया कि हमे मिडिया के माध्यम से पता चला कि एक जनप्रतिनिधि ने शिकायत की है।