जेवर: रौनिजा गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 14 वर्षीय किशोर, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के रौनिजा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर से बाजार के लिए निकला 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वहीं परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है।परिजनों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि रिश्तेदारी व गांव में पता करने पर भी अभी तक किशोर का कुछ भी पता नहीं चल सका है।