जेवर: यातायात विभाग ने जनपद में चलाया ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 419 चालकों के काटे चालान
गौतम बुद्ध नगर के यातायात विभाग द्वारा मंगलवार को जनपद में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 419 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।