जेवर: रबूपुरा क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, निजी अस्पताल में कराया भर्ती
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 19 वर्षीय युवक ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में परिजनों ने 19 वर्षीय युवक को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया है कि युवक का अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।