जेवर: जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार फुटओवर ब्रिज से टकराई, 28 वर्षीय युवक की हुई मौत
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटओवर ब्रिज से टकरा गई। भीषण दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से 28 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है।