जेवर: रबूपुरा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, कार सवार महिला समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में रविवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। भीषण दुर्घटना में कार सवार महिला समेत दो लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार की रफ्तार तेज होने के कारण गंभीर हादसा हुआ।