लखीसराय: राज्यसभा सांसद भीम सिंह कर्पूरी संकल्प यात्रा के तहत जिला अतिथि गृह पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रविवार की दोपहर 3:10 पर भाजपा के राज्यसभा सांसद भीम सिंह कर्पूरी संकल्प यात्रा के तहत लखीसराय जिला अतिथि गृह पहुंचे। उनके आगमन पर जिला अतिथि गृह में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सांसद ने कहा कर्पूरी संकल्प यात्रा सामाजिक समरसता और न्याय की दिशा में एक अहम कदम है।