मुरैना नगर: कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने ध्वजारोहण कर पुलिस परेड ग्राउंड में ली परेड की सलामी
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने ध्वजारोहण कर पुलिस परेड ग्राउंड में ली परेड की सलामी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया गया।जिले में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में आकर्षक परेड भी की गई।