अटेर: मल्लपुरा गांव के स्कूल में 15 अगस्त को लड्डू खाने से 3 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Ater, Bhind | Aug 16, 2026 भिण्ड जिले के अटेर ब्लॉक के मल्लपुरा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद बच्चों को बांटे गए भोजन और लड्डू खाने से तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। तबीयत खराब होने के बाद बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिण्ड लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को स्कूल में कार्यक्रम हुआ था