लोहरदगा: जिला परिषद सभा कक्ष में बाल श्रमिक उन्मूलन हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
सोमवार को उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुख्य अतिथि उप-विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि बाल श्रमिक के उन्मूलन से पहले उस परिवार की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक परिवेश को समझने की आवश्यकता है।जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि सफलता के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। इस उन्मूलन में जिला का नाम राज्य में अग्रणी पंक्ति में हो ।