लोहरदगा: नंदिनी डैम से एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीठा पंचायत के बहरा सोकरा के समीप नंदनी डैम से एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान धोबाली गांव निवासी रघु उरांव के 55 वर्षीय पुत्र बुधु उरांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार की शाम बुधु उराँव का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी।