लोहरदगा: मिशन स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में उपचार जारी
लोहरदगा जिला के कॉलेज रोड स्थित मिशन स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। कार सवार व्यक्ति ने कार का दरवाजा अचानक खोल दिया जिस से सभी बाइक सवार घायल हो गए।घायल की पहचान कुम्हारिया अम्बा टोली निवासी मुश्ताक अंसारी 21 वर्षीय पिता तबारक अंसारी पपैया थाना भरनो के निरंजन साहु 63 वर्षीय पिता स्व कंगलु साहू,तिलक साहू 42 वर्षीय पिता निरंजन साहु।