लोहरदगा: भाजपा का अबकी बार 400 पार का नारा पूरा नहीं हो सका: वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव
केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव ने कहा कि यह जनता का फैसला है सबको स्वीकार करना चाहिए। जो बीजेपी का 400 पार का नारा था वो पूरा नहीं हो सका और इस बार केंद्र में बीजेपी नही एनडीए की सरकार है। मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में बीजेपी की सरकार थी। उनके पास बहुमत थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।