लोहरदगा: सदर अस्पताल में भर्ती अधेड़ उम्र के एक अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी सूचना
लोहरदगा सदर अस्पताल में इलाजरत एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गंभीरावस्था में इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा लोहरदगा सदर अस्पताल में ला कर भर्ती कराया गया था।