लोहरदगा: निगनी में महिला के सिर पर गिरा लकड़ी का बोटा, महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
लोहरदगा जिले के निगनी ऊपर टोली गांव में एक महिला के सिर पर लकड़ी का बोटा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा महिला को सदर अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है। घायल महिला की पहचान ऊपर टोली गांव निवासी रामबिलास साहू की 36 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सीता देवी घर में काम कर रही थी।