दरभंगा: जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई समस्याओं का मौके पर ही हुआ निपटारा, 55 से अधिक लोग पहुंचे
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार ने जनता के दरबार में आयें परिवादियों की समस्याओं को शुक्रवार को दोपहर 1 बजे सुना । वही कई समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया और शेष आवेदनों को समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।