दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने डिक्की से पैसे निकालकर भागने वाले 4 चोरों को किया गिरफ्तार
दरभंगा की विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने चार अंतर जिला चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी चोरों पर कागजी कार्रवाई कर शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार सभी कर अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं इन लोगों के द्वारा कैदराबाद में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एक व्यक्ति के द्वारा रुपए निकालने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया था।