दरभंगा: पहली मोहर्रम पर दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी ने मिट्टी लाने की रस्म अदा की, कमिटी कार्यालय से निकला अखाड़ा
पहली मोहर्रम पर शुक्रवार की शाम 5.30 बजे किलाघाट स्थित दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी कार्यालय से मिट्टी लाने की रस्म की अदायगी को लेकर दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष, आकीब नजर एवं महासचिव मो. कलीमुद्दीन उर्फ रुस्तम कुरैशी के नेतृत्व में निकाली गई। इस जुलूस मे कोषाध्यक्ष मो महमूद आलम, उपाध्यक्ष मो हुसैन और सयुंक्त सचिव शाहिद अतहर के साथ कई लोग शामिल हुए।