दरभंगा: IRCTC कराएगा दक्षिण भारत के ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने दी जानकारी
दरभंगा रेलवे स्टेशन के दरभंगा हॉल में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे IRCTC के अधिकारियों के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कई बातों की जानकारी मीडिया को प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस बार भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 14 अगस्त से प्रारंभ होगी जो 12 रात और 13 दिन की होगी। यह भारत गौरव पर्यटक ट्रेन दक्षिण भारत के कई ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी।