सतबरवा: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम
सतबरवा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सतबरवा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वार्डेन रंजना कुमारी ने शुक्रवार को नौ बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।