पटियाली: क़ादरगंज में लेंटर गिरने से मृत बच्चे के परिजनों से मिलीं सपा प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान, दी आर्थिक मदद
कासगंज। जनपद कासगंज की पटियाली तहसील क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान लगातार जनसंपर्क और लोगों की मदद के लिए सक्रिय हैं। शुक्रवार को उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। सबसे पहले वह करसेना प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं, जहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नवनीत यादव भी मौजूद रहे।