मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान से हुआ। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों और विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, श्री राय सिंह सेंधव, पूर्व देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव, श्री भेरूलाल अटरिया, श्री राजीव खंडेलवाल, श्री संजय दायमा, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री नवीत कुमार धुर्वे, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
#मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
#MPFoundationDay
#मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
#dewas
#देवास
Dewas, Madhya Pradesh | Nov 1, 2026