टीकमगढ़: शाहपुर गांव में पिता पुत्र के साथ परिवार के ही लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
शाहपुर गांव में पिता पुत्र के साथ मारपीट घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया कि एक व्यक्ति अपने घर के पास था,तभी उसके ही परिवार के लोगों ने जमीनी विवाद के चलते उसके साथ गाली गलौच की और फिर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। व्यक्ति को बचाने के प्रयास में व्यक्ति के बेटे के साथ भी मारपीटकी गई। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।