टीकमगढ़: पुलिस लाइन ग्राउंड में जुंबा डांस का किया गया आयोजन,बच्चों के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी किया जुंबा डांस
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर- 2024 का आयोजन दिनांक 04 /05 2024 से प्रारंभ होकर दिनांक 02/06/2024 तक की अवधि में आयोजित किया जा रहा है। समर कैंप में अभी तक लगभग 1510 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।इसके अंतर्गत आज पुलिस लाईन ग्राउंड टीकमगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सीताराम की उपस्थिति में जुंबा डांस का आयोजन किया गया।जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सभी खेल प्रशिक्षकों एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित लगभग 600 प्रतिभागी बच्चौ द्वारा जुंबा डांस किया गया।इस अवसर प्रतिभागी बच्चों को स्वल्पाहार भी वितरण किया गया।