टीकमगढ़: मजगुवा गांव के पास नीलगाय से टकराकर बाइक सवार तीन लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
मजगुवा गाव के पास तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए।बताया गया कि तीन लोग बाइक से मजगुवा गाव में कार्यक्रम में जा रहे थे,रास्ते में मजगुवा गाव के पास उनकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई और बाइक नीलगाय से टकरा गई,जिससे तीनों घायल हो गए।तीनों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।