टीकमगढ़: लार गाव के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से दो लोग हुए घायल,एक सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
लार गांव के पास दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि एक व्यक्ति परिजन बालक के साथ बाइक से मजना गांव से लार गांव की ओर जा रहा था,रास्ते में लार गांव के पास चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी,जिससे दोनों लोग घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,इसके बाद व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर किया गया,जहां उसका उपचार किया जा रहा है।वहीं बालक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया है।