टीकमगढ़: टीकमगढ़ मऊचुंगी रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, एक अन्य घायल युवक झांसी रेफर
टीकमगढ़ मऊचुंगी रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरे को झाँसी रेफर किया गया है।बताया गया कि नूतन बिहार कॉलोनी निवासी संस्कार नाम का युवक अपने साथी के मऊचुंगी पेट्रोल पंप से अपने घर की ओर जा रहा,रास्ते में मऊचुंगी रोड पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे संस्कार की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।जिसके बाद संस्कार के शव को पीएम के लिए लाया गया और दूसरे युवक को झाँसी रेफर कियागया।आज संस्कार के शव का पीएम हुआ और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।