पटियाली: सिढपुरा पुलिस ने महोबा रोड से 17 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पटियाली। सिढपुरा पुलिस ने सोमवार को युवक दलवीर पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम ताजपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे महोबा रोड से पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 17 अदद देशी पव्वा टेट्रा पैक शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी प्रदीप मलिक के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।