गिधौर: मौरा गांव में बदमाशों ने की फायरिंग, एक महिला को लगी गोली, पटना किया गया रेफर
Gidhaur, Jamui | Aug 22, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव में शुक्रवार रात तीन बदमाशों ने फायरिंग कर 50 वर्षीय रूपा देवी को गोली मार दी। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। रूपा देवी लुखड़ यादव की पत्नी है। परिजनों ने शनिवार को 8 बजे बताया कि बदमाश रूपा देवी के भतीजे सिंटू कुमार को निशाना बनाने पहुंचे थे। सिंटू के घर के दरवाजे पर खड़ी रूपा देवी को गोली लग गई।