भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच AI से आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने पर मंथन, मेयर शाम लाल बंसल हुए सेमिनार में शामिल**
पंचकूला। ज़ीरकपुर के रेडिसन होटल में आयोजित IIMM चंडीगढ़ ब्रांच के सेमिनार में पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल शामिल हुए। सेमिनार में “भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाना” विषय पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान वैश्विक परिस्थितियों के बीच आपूर्ति श्रृंखला को अधिक सुरक्षित, प्रभावी और व्यवस्थित बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर चर्चा हुई। AI तकनीक के उपयोग से आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और बदलती वैश्विक चुनौतियों से निपटने की संभावनाओं पर भी विचार साझा किए गए।
सेमिनार में IIMM चंडीगढ़ ब्रांच के चेयरमैन श्री किरण रामपाल, IIMM के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं IFPSM के वैकल्पिक प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र कुमार शर्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड पंचकूला के जनरल मैनेजर श्री मनीष चेतिया, IIMM चंडीगढ़ के नेशनल काउंसिलर श्री राजेश गुप्ता, श्री ओ.पी. लोंगिया तथा वार्ड नंबर 4 के पार्षद श्री भारत हितैषी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia
#shamlalbansal