जय मां भद्रकाली सेवा समिति की विशेष बैठक आयोजित, अक्टूबर माह की सेवा ड्यूटी सूची जारी
मोरनी-हिल्स, पंचकूला। जय मां भद्रकाली सेवा समिति, बणी (भोज नगला), मोरनी-हिल्स की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों की सेवा संबंधी जिम्मेदारियों पर चर्चा करते हुए अक्टूबर 2026 के लिए ड्यूटी सूची निर्धारित की गई।
समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार, 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक अलग-अलग सदस्यों को निर्धारित तिथियों पर सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में सुरेश मदान सिंह, कुलदीप सिंह, बलजीत सिंह राणा, बलदेव सिंह, सतपाल सिंह, नरराज सिंह, तेजवीर सहित अन्य सदस्यों के नाम शामिल हैं।
बैठक के दौरान समिति की सेवा गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने और सभी सदस्यों से अपनी निर्धारित जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।
समाचार संसार न्यूज़ 24 : रिपोर्टर देव शर्मा
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण