गंगधार: बोरखेड़ी आँजना में आयोजित श्रीमद् प्रज्ञा पुराण व नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन
बोरखेड़ी आंजना में चल रही श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा व नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज समापन हुआ। पुष्कर से आएं पंडित देवेश शर्मा ने प्रज्ञा पुराण का वाचन किया। उन्होंने मानव जीवन के गौरव गरिमा का प्रतिपादन करते हुए सभी अर्थो से मनुष्य बनने के सूत्र प्रस्तुत किए एवं सत्संग के महत्व को बताया। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया।