गंगधार: आवर में अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के स्थापना दिवस पर किए सेवा कार्य
आवर में अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रूप के स्थापना दिवस के अवसर पर सदस्यों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जूस, फल एवं बिस्किट वितरण किया गया, इसके साथ ही महावीर गौशाला में गायों को चारा डाला गया, इस दौरान सोशल ग्रूप के संरक्षक सुदर्शन जैन, अध्यक्ष अरविंद पिछोलिया, अनिल जैन, ललित जैन, शीतल जैन, आशीष जैन, हरिश जैन, मुकेश, विकेश, अजित आदि मौजूद रहे।