कासगंज: पुलिस लाइन में SP अपर्णा रजत कौशिक ने एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण व पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ महा अभियान का किया शुभारंभ
शनिवार को सोरों में स्थित पुलिस लाइन में जिले की एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने एक पेड़ मां के नाम व ''पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ'' बृक्षारोपण महा अभियान का शुभारम्भ किया। और खुद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के साथ मिलकर बृक्षारोपण किया। और इस अभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक पेड लगाने तथा उनकी सही से देखभाल करने का सभी से आह्वान भी किया।