कासगंज: नगला रामचंद्र में एक 50 वर्षीय बृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के सामने चारपाई पर पड़ा मिला
मृतक बृद्ध का नाम उदयवीर पुत्र दौलत राम निवासी गांव नगला रामचंद्र थाना सोरों था। मृतक बृद्ध के परिवार वालो ने बृद्ध उदयवीर की हत्या की आशंका जताई है।वहीं घटना के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है,की बृद्ध की मौत कैसे हुई और मौत का क्या कारण है।