कासगंज: घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में वारंटी अभियुक्त को सिढ़पुरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
सिढ़पुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आई वारंटी अभियुक्त का नाम प्रदीप कुमार पुत्र रमाशंकर है। अभियुक्त सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव सेमरा मोर्चा का रहने वाला है। गिरफ्त में आया अभियुक्त घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वारंटी चल रहा था।