कासगंज: कावड़ यात्रा को लेकर डीएम एसपी ने लहरा गंगा घाट का किया निरीक्षण, कावड़ रूट का भी किया भ्रमण
शुक्रवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कावड़ यात्रा को लेकर लहरा गंगा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम एसपी ने घाटों से पहले वाहन पार्किंग व्यवस्था, जल स्तर के अनुसार वैरिकेटिंग किए जाने सहित अन्य दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान डीएम एसपी ने कावड़ रूट का भी भ्रमण किया।