कासगंज: आर्म्स एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त को सोरों कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
सोरों कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी अभियुक्त का नाम भूप सिंह पुत्र रघुवीर सिंह है। अभियुक्त सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लाह नगर का रहने वाला है। गिरफ्त में आया अभियुक्त आर्म्स एक्ट के मामले में वारंटी चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।