कासगंज: सिढ़पुरा थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की घटना का किया खुलासा, एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सिढ़पुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम गजेंद्र पुत्र मुंशीलाल निवासी ग्राम बन्थल थाना पिलुआ जिला एटा है। अभियुक्त ने भूपालगढ़ी सरावल के रहने वाले राजपाल सिंह पुत्र नेकसे लाल का रुपयों से भरा थैला चुरा लिया था।