तोकापाल: आयुष्मान भारत और एबीडीएम योजनाओं की समीक्षा के लिए महारानी अस्पताल में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Tokapal, Bastar | Jun 18, 2026 स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान शाखा के अंतर्गत आज गुरुवार दोपहर 3 बजे महारानी अस्पताल के शहीद गुंडाधुर सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के समस्त आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत संस्थान सम्मिलित हुए